Honor 700 Series : 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी के साथ 13 नवंबर को चीन में लॉन्च होगा, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Honor 700 Series : बाजार में एक बार फिर हलचल मचने वाली है, क्योंकि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor अपनी नई Honor 700 Series को लॉन्च करने जा रही है। Honor 700 Series Launch Date इस सीरीज को लेकर पिछले कई दिनों से टेक मार्केट में चर्चाएं चल रही थीं। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। कंपनी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए पोस्टर के अनुसार, Honor 700 Series को 13 नवंबर 2026 को चीन में लॉन्च किया जाएगा।

इस नई स्मार्टफोन सीरीज की सबसे खास बात इसका 200MP कैमरा, 9000mAh तक की बड़ी बैटरी और डुअल डिस्प्ले डिजाइन बताया जा रहा है। इसके अलावा फोन में दमदार प्रोसेसर, शानदार OLED डिस्प्ले और कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि कंपनी इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन पेश कर सकती है, जिनमें Honor 700, Honor 700S और Honor 700 Pro शामिल होंगे।

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Honor की यह नई सीरीज आपके लिए काफी खास हो सकती है। आइए जानते हैं Honor 700 Series की लॉन्च डेट, संभावित कीमत, फीचर्स, कैमरा, बैटरी और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी पूरी जानकारी।

Honor 700 Series Specifications

फीचर्ससंभावित जानकारी
सीरीजHonor 700 Series
लॉन्च डेट13 नवंबर 2026
मॉडलHonor 700, 700S, 700 Pro
प्राइमरी डिस्प्ले6.57-inch OLED
रेजोल्यूशन1.5K
सेकेंडरी डिस्प्ले1.72-inch
प्राइमरी कैमरा200MP
टेलीफोटो कैमरा50MP Periscope (Pro)
प्रोसेसरSnapdragon 8s Gen 4 / Snapdragon 8 Gen 5
RAM12GB / 16GB
स्टोरेज256GB / 512GB
बैटरी9000mAh तक
चार्जिंग80W Fast Charging

Honor 700 Series Features भी होंगे खास

Honor 700 और Honor 700 Pro के अलावा कंपनी Honor 700S स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है। लीक्स के मुताबिक, Honor 700S में भी 6.57-इंच की डिस्प्ले और 1.72-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन मिल सकती है। यानी इस मॉडल में भी डुअल डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिल सकता है।

Honor 700 Series 2026 में RAM और स्टोरेज की बात करें तो Honor 700S में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प सामने आया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर और कैमरा सेटअप को लेकर अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि कंपनी लॉन्च इवेंट के दौरान इसके बाकी फीचर्स भी बताएगी।

Honor 700 Series
Honor 700 Series

 

Honor 700 Series Launch Date : कब होगा लॉन्च?

Honor ने अपनी Upcoming Honor 700 Series की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी द्वारा जारी किए गए पोस्टर के मुताबिक, इस सीरीज के स्मार्टफोन 13 नवंबर 2026 को चीन में लॉन्च क्या जायेगा।

हालांकि, कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इन स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर 2026 से Honor 700 Series के फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।

लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी तीन स्मार्टफोन पेश कर सकती है। इनमें Honor 700, Honor 700S और Honor 700 Pro शामिल हैं। फिलहाल कंपनी ने इन सभी मॉडल की कीमत और पूरी Specifications की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Honor 700 Series में मिल सकता है Dual Display डिजाइन

Honor 700 Series की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल डिस्प्ले डिजाइन हो सकता है। सामने आई तस्वीरों और पोस्टर में फोन के पिछले हिस्से पर एक छोटी सेकेंडरी स्क्रीन दिखाई दे रही है। लीक्स के अनुसार, फोन के रियर पैनल पर 1.72-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी जा सकती है। इस स्क्रीन का इस्तेमाल सामान्य डिस्प्ले से अलग कई कामों के लिए किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि इस सेकेंडरी स्क्रीन पर यूजर्स अपनी पसंद के स्टिकर, Emoji, GIF और फोटो लगा सकेंगे।

इतना ही नहीं, यूजर्स इन स्टिकर को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी कर पाएंगे। इस फीचर की मदद से स्मार्टफोन का बैक पैनल ज्यादा आकर्षक और पर्सनलाइज्ड दिखाई दे सकता है। हालांकि, सेकेंडरी डिस्प्ले के सभी फीचर्स की पुष्टि कंपनी ने अभी नहीं की है। कंपनी ने अपने प्रमोशनल पोस्ट में Industry-exclusive features मिलने का भी संकेत दिया है। ऐसे में लॉन्च इवेंट में इस Series के कुछ नए और खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Honor 700 और Honor 700 Pro का डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो Honor 700 और Honor 700 Pro दोनों स्मार्टफोन में 6.57-इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह डिस्प्ले 1.5K Resolution के साथ आ सकती है। कंपनी इन स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे यूजर्स को बेहतर Visual experience मिल सकता है।

इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में 1.72-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन मिलने की संभावना है। इस तरह यूजर्स को एक ही स्मार्टफोन में फ्रंट और बैक दोनों तरफ डिस्प्ले का अनुभव मिल सकता है। हालांकि, डिस्प्ले की ब्राइटनेस, रिफ्रेश रेट और अन्य फीचर्स के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Honor 700 Series Processor और RAM

Performance के मामले में भी Honor 700 Series काफी दमदार हो सकती है। सामने आए लीक्स के अनुसार, कंपनी अलग-अलग मॉडल में अलग-अलग Processor का इस्तेमाल कर सकती है।

Honor 700 : इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और Everyday के इस्तेमाल के लिए शानदार परफॉर्मेंस दे सकता है।

Honor 700 Pro : इस मॉडल में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। ऐसे में Pro मॉडल को ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए पेश किया जा सकता है।

RAM और स्टोरेज की बात करें तो Honor 700 और Honor 700 Pro में 12GB और 16GB RAM के विकल्प मिल सकते हैं। वहीं, स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB के विकल्प उपलब्ध होने की उम्मीद है। इन configuration के साथ यूजर्स को एक साथ कई ऐप चलाने, गेमिंग करने और बड़ी फाइल स्टोर करने में आसानी हो सकती है।

Honor 700 Series Camera : मिलेगा 200MP का कैमरा

कैमरा इस नई स्मार्टफोन सीरीज का एक बड़ा आकर्षण हो सकता है। रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार, Honor 700 Series में 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इस कैमरे की मदद से यूजर्स High-resolution फोटो क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है।

वहीं, Honor 700 Pro मॉडल में 50MP का Periscope टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस कैमरे की मदद से दूर की वस्तुओं की बेहतर जूम फोटोग्राफी की जा सकेगी। हालांकि, Honor 700 और Honor 700 Pro के कैमरा सेटअप में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है। कंपनी ने अभी कैमरा सेंसर, Optical zoom और फ्रंट कैमरे की पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

Honor 700 Series में 9000mAh Battery और 80W Fast Charging

बैटरी के मामले में भी Honor 700 Series काफी चर्चा में है। सामने आई जानकारी के अनुसार, इस सीरीज के मॉडल में 9000mAh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इतनी बड़ी बैटरी मिलने से यूजर्स को लंबे समय तक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की सुविधा मिल सकती है। खासकर गेमिंग, वीडियो और लगातार इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह फीचर उपयोगी साबित हो सकता है।

इसके साथ ही फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इससे बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि 9000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग की जानकारी फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है। कंपनी ने अभी सभी मॉडल के लिए इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Honor 700 Series Price कितनी होगी?

कीमत को लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 13 नवंबर को चीन में होने वाले लॉन्च इवेंट के दौरान तीनों स्मार्टफोन की कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। Honor 700S को सीरीज का कम कीमत वाला मॉडल बनाया जा सकता है, जबकि Honor 700 Pro को प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।

भारत में इन स्मार्टफोन को कब लॉन्च किया जाएगा, इसे लेकर भी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कंपनी की ओर से भारतीय लॉन्च की घोषणा होने के बाद ही इसकी उपलब्धता और कीमत का पता चल पाएगा। अब देखना होगा कि 13 नवंबर को लॉन्च होने वाली Honor 700 Series स्मार्टफोन बाजार में कितना धमाल मचाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top